पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल 70 डॉलर के नीचे

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोरोना वायरस ओमीक्रोन के खौफ के बीच कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 109.98 रुपये, 104.67 रुपये तथा 101.40 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 94.14 रुपये, 89.79 रुपये और 91.43 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। दिल्ली के नजदीकी नोएडा में पेट्रोल 95.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ ज्यादा ही दहशत है। सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 21 सेंट गिरकर 66.26 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। हालांकि, ब्रेंट क्रूड की कीमत 21 सेंट की बढ़ोतरी के साथ 69.88 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube