पेट्रोल-डीजल के भाव लगातार 11वें दिन भी स्थिर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 11वें दिन दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 74 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास चल रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल का भाव क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये और 93.02 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है।

उल्लेखनीय है कि मई के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 42 दिनों में पेट्रोल करीब 11.52 रुपये तक महंगा हो चुका है। देशभर के करीब 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के के पार पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube