पेट्रोल-डीजल के भाव 16वें दिन भी स्थिर, कच्चा तेल 75 डॉलर के पार

पेट्रोल-डीजल के भाव 16वें दिन भी स्थिर, कच्चा तेल 75 डॉलर के पार

नई अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव आज भी स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 16वें दिन दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में सोमवार को भी पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये और 93.02 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है।

उल्लेखनीय है कि कच्चे तेल की मांग बढ़ने का असर दुनियाभर के ग्राहकों पर पड़ा है। इस हफ्ते भी कच्चे तेल का बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। पिछले सप्ताह कारोबार की समाप्ति के वक्त ब्रेंट क्रूड 76.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 73.95 डॉलर पर बंद हुआ था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube