प्रधानमंत्री इमरान खान पाक अधिकृत कश्मीर का दौरा करेंगे: 14 अगस्त

पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान एक फिर से भड़काऊ कदम उठाने जा रहा है. पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त के मौके पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान पाक अधिकृत कश्मीर का दौरा करेंगे. इमरान खान PoK की राजधानी मुजफ्फराबाद में वहां की विधानसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान पाकिस्तान ने पीओके में अलगाववादियों के समर्थन में रैलियां आयोजित की हैं. इमरान के दौरे पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कश्मीरी अवाम के समर्थन में रैलियां निकाली जाएंगी. पाकिस्तान सरकार ने 15 अगस्त के दिन को काला दिवस मनाने का ऐलान किया है. यह दिन भारत का स्वतंत्रता दिवस होता है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में भारत विरोधी रैलियां भी आयोजित की गई हैं. इन रैलियों में बुरहान वानी और यासीन मलिक के समर्थन में भी नारे लगने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube