प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड में भरेंगी पर्चा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफे की वजह से खाली केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

बताया गया है कि प्रियंका वायनाड कलेक्ट्रेट तक रोड शो के बाद अपना पर्चा भरेंगी । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी अपने-अपने आवास से वायनाड के लिए रवाना हुए हैं। वह इस मौके पर मौजूद रहेंगे। प्रियंका और सोनिया गांधी वायनाड पहुंच चुकी हैं। वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होना है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube