प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पति का फनी वीडियो, कहा-नेशनल जीजू

हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी और अपने पति निक जोनस की फोटोज़ और वीडियोज वो अक्सर शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर पति निक जोनस का एक फनी वीडियो साँझा किया है जिसमें निक जोनस घोड़े पर सवार नजर आ रहे हैं। निक का ये वीडियो उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘जुमांजीः द नेक्स्ट लेवल (Jumanji: The Next Level)’ का है।

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि निक घोड़े पर धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं तभी उनके पीछे से कई सारी आवाजें सुनाई दे रही हैं ‘जीजा जी आ गए… जीजा जी आ गए..’। प्रियंका ने भी इस वीडियो को बड़े मज़ेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। प्रियंका ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘निक जोनस जब भारत में एक कमरे में घुसते हैं… #NationalJiju इस प्यार के लिए शुक्रिया।

इस फिल्म में नजर आने वाली हैं प्रियंका :
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार लीड रोल में होंगे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साँझा किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने चुकी है। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘थकी हुई हूं… परन्तु  ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग खत्म होने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। एक बेस्ट टीम के साथ काम करने का अनुभव काफी शानदार रहा’।आपको बता दें कि प्रियंका हाल ही में फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नज़र आई थीं। उस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में थे। कमाई के मामले में फिल्म खुद को इतना साबित नहीं कर पाई थी, परन्तु फिल्म के प्लॉट और प्रियंका की एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफ की थी। उस फिल्म में प्रियंका ने पहली बार मां का किरदार निभाया था।

https://www.instagram.com/p/B6GBPvDJZkO/?utm_source=ig_embed

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube