प्रीतम सिंह ने नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार संभाला

देहरादून। कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर कांग्रेस विधायकों के साथ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्रीतम सिंह को हालही में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाकर नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का 13 जून 2021 को निधन हो गया था। तब से यह पद रिक्त था।

इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार से जनता के हित में हर विषय पर गंभीरता से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पद करण माहरा को मिलना चाहिए था। उन्होंने चार साल तक मजबूती के साथ सदन में मोर्चा संभाला। अब हम सब मिलकर सरकार की गलत नीतियों का सदन से सड़क तक विरोध करेंगे।

इस मौके पर उप नेता करण माहरा, काजी निजामुद्दीजन,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रंजीत रावत, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube