फर्स्ट सॉन्ग में बिगबॉस के इस लव बर्ड्स ने रोमांस की सारी हदें की पार

बिगबॉस-11 का सीजन अब तक का सबसे ज्यादा हंगामे और ड्रामे से भरा सीजन रहा था. बिगबॉस-12 के सभी कंटेस्टेंट अपने किसी ना किसी टैलेंट को लेकर सुर्ख़ियों में बने ही रहते थे. इस सीजन में दो लव बर्ड्स भी नजर आए थे जिनके प्यार के चर्चे हमेशा ही बिगबॉस में हुआ करते थे. हम बात कर रहे हैं पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की जिन्हे बिगबॉस का सबसे क्यूट कपल माना जाता हैं. बिगबॉस के घर में ये दोनों ही कंटेस्टेंट कई बार रोमांस करते हुए भी नजर आए हैं. वैसे बिगबॉस के घर से बाहर आने के बाद भी इनका प्यार कम नहीं हुआ बल्कि और ज्यादा बढ़ता ही गया.

हाल ही में पुनीश और बंदगी का एक सॉन्ग रिलीज़ हुआ है जिसमें दोनों साथ में बहुत ही खूबसूरत और हॉट लग रहे हैं. इस सॉन्ग का नाम है ‘लव मी’ जो पुनीश और बंदगी का पहला सॉन्ग है. इस सॉन्ग में मीत ब्रदर्स और खुशबु ग्रेवाल ने अपनी आवाज दी है. कुछ समय पहले ही पुनीश और बंदगी के सॉन्ग का टीज़र रिलीज़ हुआ था जिसमें दोनों का रोमांस साफ तौर से झलक रहा था. दर्शकों ने इस सॉन्ग का टीज़र खूब पसंद किया था और अब आख़िरकार सॉन्ग भी सामने आ ही गया.

YouTube player

लव मी सॉन्ग में पुनीश और बंदगी की लाइफ केमिस्ट्री साफ तौर से देखी जा सकती है. सॉन्ग में बंदगी ब्लैक ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं. इसके साथ ही पुनीश का भी स्टाइलिश अंदाज़ नजर आ रहा है. दोनों की लव केमिस्ट्री भी इस सॉन्ग में साफ तौर से देखी जा रही है. इस सॉन्ग को सोमवार को ही MB Music नाम के चैनल से यूट्यूब पर अपलोड किया गया है और अब तक इसपर 7 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube