फिजी में दोबार तख्ता पलट करने वाले राबुका को चुना गया नई गठबंधन सरकार का प्रधानमंत्री

सुवा। फिजी में दो बार तख्तापलट करने वाले पूर्व सेना प्रमुख और पीपुल्स अलायंस (पीए) पार्टी के नेता सित्विनी राबुका को शनिवार को नई गठबंधन सरकार का प्रधानमंत्री चुना गया। फिजी ब्रॉडकॉस्टिंग कॉरपोरेशन के अनुसार राबुका (74) को 28 और फिजीफर्स्ट पार्टी (एफएफपी) के नेता वोरके बैनिमारामा को 27 मत मिले।

फिजी ब्रॉडकॉस्टिंग कॉरपोरेशन ने कहा है कि सित्विनी राबुका को संसद की पहली बैठक के बाद अगले चार साल के लिए प्रधानमंत्री चुना गया। इसके अलावा तुई काकाउ रातु नैकामा लालबालावु को संसद का नया अध्यक्ष चुना गया है। पिछले बुधवार को हुए आम चुनाव में एफएफपी को 26 सीटों का फायदा हुआ है। पीए ने 21 सीटों पर जीत हासिल की। इसकी सहयोगी नेशनल फेडरेशन पार्टी (एनएफपी) ने पांच सीटें हासिल की और सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी (एसओडीईएलपीए) को तीन सीटों पर जीत मिली।

फिजी की 55 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिए 28 सीटें जीतने वाली पार्टी सरकार बना सकती है। पीए और एनएफपी ने चुनाव पूर्व ही गठबंधन कर लिया था। एसओडीईएलपीए ने गठबंधन सरकार में साझेदारी करने का फैसला शुक्रवार को लिया। गठबंधन सरकार के पास अब संसद में 29 सीटें हैं। राबुका 1992-1999 तक फिजी के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। एफएफपी 2014 से सत्ता में थी। इस बार वह बहुमत हासिल करने में विफल रही।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube