फिल्म बदला ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के 17 दिनों में 74 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली

शाहरुख़ खान के प्रोडक्शन में और सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म बदला ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के 17 दिनों में 74 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है l फिल्म बदला को अब सुपर हिट की श्रेणी में डाल दिया गया है l 

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की इस सस्पेंस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के 17 वें दिन यानि इस रविवार को 2 करोड़ 75 लाख रूपये का शानदार कलेक्शन किया है l अब फिल्म की कुल कमाई 74 करोड़ 79 लाख रूपये हो गई है जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 88 करोड़ 25 लाख रूपये है l फिल्म को पहले हफ़्ते में जहां 38 करोड़ रूपये की कमाई हुई थी वहीं दूसरे हफ़्ते में बदला ने 29 करोड़ 32 लाख रूपये की कमाई कीl फिल्म को तीसरे वीकेंड में 7 करोड़ 47 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है l 

करीब 30 करोड़ रूपये में बनी सुजॉय घोष की फिल्म बदला ने फिल्म को 5 करोड़ 4 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी l इस कलेक्शन के साथ अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म 102 Not Out के 52 करोड़ चार लाख रूपये और पिंक के 65 करोड़ 39 लाख रूपये के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया  l

फिल्म बदला स्पेन की एक फिल्म Contratiempo यानि द इन्विंसिबल गेस्ट की ऑफिशियल हिंदी रीमेक हैl बदला लेने की इस कहानी को शुरू करने में दस साल लग गए। सुजोय घोष ने स्क्रिप्ट लिख रखी थी लेकिन उन्हें बदला नाम नहीं मिल रहा था क्योंकि ये टायटल किसी और निर्माता के पास था l फिल्म की कहानी में तब अमिताभ बच्चन के साथ विद्या बालन थीं और तीसरे रोल के लिए नसीरुद्दीन शाह ने सहमति दी थी जो पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाले थे l लेकिन सब बदल गया l फिल्म बदला को शाहरुख़ खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है l

बदला की ये कहानी एक लड़की की है जो अपने बॉयफ्रेंड के साथ तीन महीने से रह रही थी लेकिन एक दिन वो गायब हो जाता है l फिर किसी को पता चल जाता है और वो ब्लैकमेल करने लगता है l एक दिन उसका मर्डर हो जाता है और लड़की पर मर्डर का केस चलता है l अमिताभ बच्चन वकील बन कर उनका केस लड़ते हैं लेकिन जासूसी करते हुए l ये बदला असल में कैसा बदला होगा ये कहानी के अंत में ही पता चलेगा l

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube