बंगलाबाजार में महिला ने ललकारा तो चोर भाग निकले

लखनऊ। आशियाना के बंगला बाजार में गुरुवार देर रात दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे चोर महिला के ललकारने पर उल्टे पांव भाग खड़े हुए। कार से भाग रहे चोरों ने असफल होने पर महिला के पति को गाली दी थी। इस बीच महिला ने मोबाइल से चोरों की कार का वीडियो बना लिया, जिसे पुलिस को सौंपा गया है।

उसरी बंगला बाजार निवासी राम सुमिरन परिवार के साथ वर्धमाल पैथालॉजी के पास रहते हैं। गुरुवार देर रात पड़ोस में बनी मार्केट से खटपट की आवाज सुनाई पड़ी। राम सुमिरन और उनकी पत्नी घर से बाहर निकल आए। मार्केट के पास ही एक कार खड़ी थी। संदेह होने पर दंपति ने शोर मचा दिया। हल्ला होने पर फंसने के डर से चोर भागने लगे, जिन्हें देख कर राम सुमिरन उनके पीछे दौड़ पड़े। इस पर चोर गाली गलौज करते हुए हमला करने की धमकी देने लगे। पति को मुसीबत में पड़ता देख महिला लाठी लेकर मदद के लिए दौड़ पड़ी। इस बीच चोर कार में बैठ कर भाग निकले।

इंस्पेक्टर आशियाना के मुताबिक राम सुमिरन की पत्नी ने वीडियो बनाया है। जिसमें कार सवार चोर नजर आ रहे हैं। रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube