बांग्लादेश क्रिकेट टीम मैदान पर लौटने के लिए तैयार: BCB

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने खिलाड़ियों की लगभग सभी मांगे मान ली जिसके बाद खिलाड़ियों ने अपनी हड़ताल बंद करने का फैसला लिया. खिलाड़ियों ने सोमवार को यह कहते हुए हड़ताल शुरू की थी कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब वह किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे.

शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल और मुश्फिकुर रहीम जैसे सीनियर खिलाड़ी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) मुख्यालय पर पहुंचे थे जहां उन्होंने 11 सूत्री अपनी मांगें बोर्ड के सामने रखीं और हड़ताल का ऐलान किया था. केंद्रीय कॉन्ट्रेक्ट और फर्स्ट डिविजन लीग के साथ 21 अक्टूबर से शुरू हुई इस हड़ताल ने बुधवार को ढाका के फर्स्ट डिविजन लीग को भी आकर्षित किया.

इसके बाद, बांग्लादेश के भारत दौरे पर भी संशय पैदा हो गया था. हालांकि, ‘क्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार देर रात बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बन गई. खिलाड़ियों ने कहा कि अब वह मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं.

अब क्रिकेट की शुरुआत नेशनल क्रिकेट लीग से होगी जोकि अगले शनिवार से शुरू हो रहा है. बांग्लादेश की टीम 25 अक्टूबर से शुरू हो रहे प्रीपरेशन कैंप में शामिल होगी. यह कैंप भारत के दौरे के मद्देनजर आयोजित हो रहा है.

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube