बाहुबली विधायक अनंत सिंह के लिए महागठबंधन में आना मुश्किल हो गया है

 बाहुबली विधायक अनंत सिंह के लिए महागठबंधन में आना मुश्किल हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को साफ-साफ कह दिया है कि अनंत सिंह जैसे बैड एलिमेंट्स के लिए महागठबंधन में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि वे महागठबंधन की विचारधारा के नहीं हैं। तेजस्वी ने ये बातें पटना एयरपोर्ट पर मीडिया की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि राजदसे उनका कोई वास्ता नहीं है।

बता दें ​कि कल भी मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने महागठबंधन से मुंगेर सीट से चुनाव लड़ने की बात कही थी। इतना ही नहीं, उन्होंने लालू यादव को सबसे बड़ा जनाधार वाला नेता बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि लालू यादव हमारे सबसे पसंदीदा नेता हैं।  

इधर नये घटनाक्रम में तेजस्वी यादव ने दो टूक कह दिया कि अनंत सिंह जैसे लोगों की महागठबंधन में जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बैड एलिमेंट्स के लिए महागठबंधन में कोई जगह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे लोग हमलोगों की प्रशंसा ही क्यों न करें, लेकिन महागठबंधन में वैसे लोगों की जरूरत नहीं है। बहरहाल इस पर अभी अनंत सिंह की प्रतिक्रिया आनी है. लेकिन तेजस्वी के इस बयान के बाद से अनंत सिंह के मुंगेर से महागठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर झटका लग सकता है। हालांकि अनंत सिंह ने यह भी कहा था कि महागठबंधन से यदि टिकट नहीं मिलता है तो वे निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे, लेकिन लड़ेंगे मुंगेर से ही।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube