बिग बॉस 13 में चंकी पांडे को कंफर्म कर लिया गया

टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. कहा जा रहा है कि सलमान खान का ये शो सितंबर में ऑनएयर होगा. शो की लोकेशन, थीम और कॉन्सेप्ट से जुड़ी अपडेट्स लगातार सामने आ रही हैं. लेकिन सीजन 13 के लिए सबसे ज्यादा बज कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर बना हुआ है. नई रिपोर्ट्स की मानें तो सीजन 13 के लिए बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर को अप्रोच किया गया है. ये मशहूर एक्टर कोई और नहीं चंकी पांडे हैं. टेलीचक्कर की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 13 के लिए एक्टर और कॉमेडियन चंकी पांडे को कंफर्म कर लिया गया है. बता दें कि चंकी पांडे से पहले ऐसी खबरें थीं कि बिग बॉस सीजन 13 के लिए टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता और रश्मि देसाई को भी शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube