बी. साई प्रणीत ने बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया

भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत ने भी बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. प्रणीत ने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टिली को 51 मिनट में 24-22, 21-14 से मात दी. इस जीत के साथ ही प्रणीत ने जोनाटन के खिलाफ 2-2 का रिकॉर्ड कर लिया है.

सेमीफाइनल में प्रणीत के सामने मौजूदा चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा की चुनौती होगी, जिनके खिलाफ वर्ल्ड नंबर-19 प्रणीत का 2-3 का करियर रिकॉर्ड है.

प्रणीत ने सेमीफाइनल में पहुंचते ही कांस्य पदक पक्का कर लिया. प्रणीत से पहले दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने विश्व चैम्पियनशिप के अंतिम-4 में जगह बनाकर पदक पक्का किया था.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube