बुरहानपुर में कोल्ड स्टोरेज में धमाका, तीन मजदूरों की मौत, कई घायल

जिले में लुकमान फ्रूट कंपनी के कोल्ड स्टोरेज में बुधवार दोपहर अचानक धमाका हो गया। घटना में तीन मजदूरों की मौत की खबर है और कई मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद बुरहानपुर और महाराष्ट्र से पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। अभी साफ नहीं हो पाया है कि कोल्ड स्टोरेज में अचानक धमाका कैसे हो गया। सूचना मिलने के बाद मजदूरों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि वहां मौजूद मजदूरों के शरीर के अलग-अलग हिस्से दूर जा गिरे। इस भयानक मंजर को देख वहां मौजूद हर कोई सहम गया।जिले में लुकमान फ्रूट कंपनी के कोल्ड स्टोरेज में बुधवार दोपहर अचानक धमाका हो गया। घटना में तीन मजदूरों की मौत की खबर है और कई मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद बुरहानपुर और महाराष्ट्र से पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। अभी साफ नहीं हो पाया है कि कोल्ड स्टोरेज में अचानक धमाका कैसे हो गया। सूचना मिलने के बाद मजदूरों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि वहां मौजूद मजदूरों के शरीर के अलग-अलग हिस्से दूर जा गिरे। इस भयानक मंजर को देख वहां मौजूद हर कोई सहम गया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube