ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज बिस्किट के दाम बढ़ाने वाली: विनय सुब्रमण्यम

देश की मशहूर बिस्‍किट निर्माता कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज आने वाले दिनों में बिस्किट के दाम बढ़ाने वाली है. इसके साथ ही कंपनी खर्च में कटौती करने पर भी विचार कर रही है. ब्रिटानिया की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक अन्‍य बिस्किट कंपनी पारले में 10 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मार्केट हेड विनय सुब्रमण्यम ने बताया कि पिछले पांच-छह महीने से आर्थिक सुस्‍ती देखने को मिल रही है और जनवरी तक की अवधि आसान नहीं होने वाली है.  सुब्रमण्यम ने कहा, ‘तीसरी तिमाही यानी अक्‍टूबर से बिस्किट की कीमतों में कुछ वृद्धि होगी.’ उन्‍होंने आगे कहा, ‘उद्योग जगत में सकारात्मकता नहीं है.हम पिछले पांच-छह महीने से नरमी देख रहे हैं. अगले पांच-छह महीने भी आसान नहीं होने वाले हैं.’ सुब्रमण्यम के मुताबिक कंपनी की बिक्री में भी गिरावट आई है और अब यह आधी रह गई है. उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं. हमें उम्‍मीद है कि कंपनी को मॉनसून का फायदा होगा.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube