ब्रिटेन में लगेगा चरणबद्ध लॉकडाउन, संसद में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल को देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जा रहा है। चरणबद्ध लॉकडाउन लगाने के लिए देश की संसद के निचले सदन में मंगलवार को मतदान हुआ। इस प्रस्ताव के पक्ष में 291 वोट पड़े, जबकि इसके खिलाफ 78 वोट पड़े। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के कई सांसदों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।

इससे पहले देश के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा था कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस से पैदा हालात अब नियंत्रण में हैं, लेकिन काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। चरणबद्ध लॉकडाउन मध्यरात्रि से लागू हो जाएगा। मैट हैंकॉक ने डाउनिंग स्ट्रीट पर प्रेस वार्ता में कहा था कि फिलहाल देश में जारी देशव्यापी लॉकडाउन बुधवार को समाप्त हो रहा है, ऐसे में क्षेत्रीय स्तर पर चरणबद्ध लॉकडाउन लगाना जरूरी हो गया है। हम थोड़ी नरमी बरत सकते हैं, लेकिन लोगों को खुली छूट नहीं दे सकते।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube