ब्लू गाउन में सिजलिंग फोटो शूट करवाती नजर आयी आमिर खान की बेटी इरा खान

हर कोई उम्मीद कर रहा है कि आमिर खान की बेटी इरा खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करें । पर इरा ने निर्देशन की राह से शुरूआत की है। उनकी पहला प्ले भी आ चुका है। अब इरा खान का नया फोटोशूट आया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें देखने के बाद इरा के फैंस उनसे बॉलीवुड में डेब्यू करने की गुहार लगा रहे हैं और कई फैंस ने तो अभी से उन्हें भविष्य की क्ववीन ऑफ बॉलीवुड करार कर दिया है। इस तस्वीरों में इरा खान काफी खूबसूरत और बोल्ड लग रही हैं।

वायलेट बैकलेस गाउन में इरा खान
इरा खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट  फोटोशूट की तस्वीरें साँझा की हैं। इसमें इरा वायलेट बैकलेस गाउन में नजर आ रही हैं। यह गाउन थिंग हाई स्लिट है। इस फोटो शूट में इरा खान किसी आउटडोर लोकेशन में हैं। उनके बैकग्राउंड में एक खूबसूरत सा दृश्य दिख रहा है। इस बैकग्राउंड में एक खूबसूरत सी पहाड़ी और बादलों से भरा आसमान है। इरा खान ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, कितना खूबसूरत दृश्य है।

https://www.instagram.com/p/B6Fid2Kg8qT/?utm_source=ig_embed

जल्द रिलीज होगा इरा का प्ले
जल्द ही इरा खान का प्ले ‘यूरिपाइड्स मेडिया रिलीज होने वाला है। इसको लेकर इरा खान काफी एक्साइटिड हैं। इस प्ले में क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच भी नजर आएंगी। आमिर खान की बात की जाए , तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। यूरिपाइड्स मेडिया इरा खान का पहला पहला प्रोफेशनल प्ले है। इसका प्रीमियर इस महीने की शुरुआत में मुंबई में किया गया। इरा ने इस प्ले के बारे में कहा है कि वह प्ले को लेकर काफी एक्साइडेट हैं। इस प्ले में उनके भाई जुनैद खान भी नजर आ सकते है ।

https://www.instagram.com/p/B6Fig1BAmES/?utm_source=ig_embed

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube