भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज हिमाचल प्रदेश के चुनाव दौरे पर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के चुनाव दौरे पर रहेंगे। वह सबसे पहले बिलासपुर में पन्ना प्रमुखों से मिलेंगे। इसके बाद मंडी जिला में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनाव कार्यक्रम को साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, नड्डा सुबह 11ः30 बजे बिलासपुर के मेला मैदान में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां के बाद वो छोटी काशी के नाम से मशहूर मंडी पहुंचेंगे। नड्डा मंडी जिले की दियार्गी-सेग्ली ग्राम पंचायत के कोट बग्गी में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube