भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश में

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं का आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले ओडिशा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के ब्रह्मपुर में सुबह 10ः15 बजे और नबरंगपुर में दोपहर 12ः45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम पौने छह बजे अनाकापल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube