भाजपा नीत राजग के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी की आज पंजाब के होशियारपुर में विशाल फतेह रैली

नई दिल्ली। आम चुनाव के आखिरी और सातवें चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पंजाब में विशाल फतेह रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने सबसे बड़े और लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए सारे देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। आज वो पंजाब के होशियारपुर में मतदाताओं का आशीर्वाद लेकर कन्याकुमारी के लिए रवाना होंगे। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे पंजाब के होशियारपुर में विशाल फतेह रैली को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि पहली जून को सातवें चरण का मतदान होना है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube