भाजपा ने अमर शहीद करतार सिंह सराभा को नमन किया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश को क्रूर अंग्रेजों के पंजों से मुक्त कराने के संघर्ष में फांसी पर झूलने वाले अमर शहीद करतार सिंह सराभा के बलिदान पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया। भाजपा ने आज एक्स हैंडल पर लिखा, ”मात्र 19 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीद करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।”

उल्लेखनीय है कि भारत माता को क्रूर अंग्रेजों से स्वतंत्र करवाने के लिए हजारों नौजवानों ने संघर्ष किया। उन्हीं में से एक हैं पंजाब के करतार सिंह सराभा। करतार सिंह का जन्म पंजाब के लुधियाना जिला के सराभा गांव में 24 मई 1896 को हुआ था। करतार सिंह सराभा को देशद्रोह के आरोप में उनके अन्य साथियों, बख्शीश सिंह, सुरैण सिंह, (जिला अमृतसर), हरनाम सिंह (जिला सियालकोट) जगत सिंह (जिला लाहौर) और विष्णु गणेश पिंगले, (जिला पूना महाराष्ट्र) के साथ लाहौर जेल में 16 नवंबर, 1915 को फांसी पर चढ़ा दिया गया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube