भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने की अल्पेश ठाकुर को बर्खास्त करने की मांग, किया प्रदर्शन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा ने गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ हो रही हिंसा घटनाओं के लिए कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकुर को जिम्मेदार ठहराया है। मोर्चा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अल्पेश को बर्खास्त करने की मांग को लेकर रविवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। भाजपा दिल्ली पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के नेता अल्पेश ठाकुर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पूर्वांचलवासियों को मारपीट कर भगाने के लिए स्थानीय निवासियों को भड़का रहे थे, जोकि अत्यंत निंदनीय है। यह सब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर हुआ है जिसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वह कम है। धर्म और जाति-समुदाय के नाम पर कांग्रेस ने इस देश को बांटने का काम किया है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इसे राष्ट्रवाद से जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूर्वांचल के लोगों पर कोई भी अत्याचार होगा तो भाजपा पूर्वांचल मोर्चा हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube