भाजपा मुख्यालय में आज पौने चार बजे कारगिल विजय रजत जयंती समारोह, नड्डा करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय (विस्तार) में आज कारगिल विजय रजत जयंती पर अमर शहीदों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह को अपराह्न 3ः45 बजे पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।

भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम का विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना ने कारगिल की लड़ाई में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए 26 जुलाई 1999 को विजय प्राप्त की थी। यह युद्ध करीब दो माह लड़ा गया । प्रारम्भ में इसे पाकिस्तान की घुसपैठ माना गया, लेकिन नियंत्रण रेखा में खोज अभियान के बाद पाकिस्तान की नियोजित रणनीति का खुलासा हुआ। भारतीय सेना को अहसास हुआ कि हमले की योजना बड़े पैमाने पर की गई है।

इसके बाद भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन विजय’ का आगाज करते हुए सैनिकों को कारगिल क्षेत्र मे भेजा। इस युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों के अटूट दृढ़ संकल्प और अदम्य भावना को प्रदर्शन हुआ। कारगिल युद्ध पाकिस्तान के गलत इरादों का सुबूत है। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए भारत के शौर्य और सामर्थ्य का अहसास पूरी दुनिया को कराया। वहीं पाकिस्तान के साथ हमदर्दी दिखानेवाली महाशक्तियों को भी दो-टूक लहजे में ऐसा करार जवाब दिया कि बोलती बंद हो गई। इस युद्ध में भारत ने भी अपने कई वीर योद्धाओं को खोया और उनका सर्वोच्च बलिदान देश के लिए एक मिसाल बन गया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube