भारतीय क्रिकेट टीम ने हेडिंग्ले में शुरू किया अभ्यास

भारतीय क्रिकेट टीम ने हेडिंग्ले में शुरू किया अभ्यास

लीड्स। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीसरे टेस्ट के लिए रविवार को प्रशिक्षण शुरू कर दिया और उसके लगभग सभी शीर्ष खिलाड़ियों ने हेडिंग्ले में नेट्स पर जमकर पसीना बहाया।

लॉर्ड्स में भारतीय टीम ने 151 रन की बड़ी जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और सीनियर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से लेकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी व रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी सहित सभी खिलाड़ी नेट्स पर अभ्यास करते देखे गए।

बता दें कि भारत ने पिछली बार 2002 में हेडिंग्ले में एक टेस्ट खेला था, जिसका अर्थ है कि सभी भारतीय खिलाड़ी यहां पहली बार खेलेंगे। तीसरा टेस्ट बुधवार से शुरू हो रहा है। बीसीसीआई ने ट्वीट किया,”नमस्कार हेडिंग्ले स्टेडियम, लीड्स में आपका स्वागत है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए हमारा स्थान।” दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ समाप्त हुआ था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube