भारत-अमेरिका के बीच आज से शुरू हो रही है 2+2 वार्ता आज, यह होंगे फायदे

नई दिल्ली।  अमेरिका और भारत के बीच आज गुरुवार से पहली 2+2 वार्ता शुरू हो रही है। इस वार्ता में  हिस्सा लेने के लिए अमेरिका से अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ बुधवार को ही भारत की राजधानी दिल्ली पहुंच चुके है। 

यह दो दिनी बैठक आज से राजधानी दिल्ली में शुरू होने वाली है। कल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली एयरपोर्ट पर इस बैठक में शामिल होने आये अमेरिकी रक्षा मंत्री और  विदेश मंत्री का स्वागत भी किया था। यह वार्ता भारत एक लिए कई मायनों में खास है। इस बैठक में भारत अमेरिका के सामने H 1 वीसा मुद्दे को उठाएगा जिससे अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को आसानी जाएगी। 

इसके साथ ही देश को उम्मीद है कि इस वार्ता से दोनों देशों के बीच के रणनीतिक और राजनैतिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही रूस- भारत के रक्षा संबंधों और ईरान से कच्चे तेल के आयात को लेकर अमेरिका और भारत के बिच चल रहे मतभेद के भी सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस वार्ता से पहले अमेरिका का यह प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान का दौरा भी कर चुका है। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube