भारत के डीजल पर चलता है पूरा यूक्रेन, रूस से तेल खरीदी पर टैरिफ बम फोड़ते समय भूल गए थे ट्रंप

इस समय पूरी दुनिया ट्रंप टैरिफ को लेकर चर्चा कर रही है। एक ओर ट्रंप भारत से इस बात को लेकर नाराज है क्योंकि वह रूस से तेल खरीदता है। रूसी तेल खरीदी को लेकर उन्होंने भारत पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जो 27 से लागू हो गया है और कुल टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। लेकिन ट्रंप शायद यह भूल गए कि जिस यूक्रेन को उनका देश आर्थिक मदद से लेकर सैन्य मदद मुहैया करा रहा है वह भारत के डीजल पर चलता है।

जुलाई 2025 में यूक्रेन के लिए भारत डीजल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है। ठीक उसी समय जब अमेरिका ने रूसी तेल आयात जारी रखने के लिए भारतीय वस्तुओं पर 50% का भारी शुल्क लगा दिया था। ट्रंप का कहना है कि रूस से तेल खरीद कर भारत इस युद्ध में रूस की मदद कर रहा है। लेकिन ट्रंप शायद यह भूल गए कि यूक्रेन भी भारी मात्रा में भारत से डीजल खरीद रहा है।

विडंबना यह है कि जहां एक ओर वाशिंगटन, मास्को के साथ भारत के ऊर्जा संबंधों को लेकर उस पर टैरिफ लगा रहा है। वहीं, दूसरी ओर भारतीय डीजल कीव की युद्धकालीन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है।

हर दिन भारत से कितना डीजल जाता है यूक्रेन
यूक्रेनी तेल बाजार विश्लेषण फर्म, नैफ्टोरिनोक के अनुसार, जुलाई में यूक्रेन के डीजल आयात में भारत की हिस्सेदारी 15.5% थी। यह किसी भी अन्य देश से बहुत अधिक है। दैनिक शिपमेंट औसतन 2,700 टन रहा, जिससे यह इस वर्ष भारत के सबसे अधिक मासिक ईंधन निर्यात आंकड़ों में से एक बन गया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube