भारत को दो ICC ट्रॉफी दिलाने के बावजूद गांगुली ने गौतम गंभीर को दी चेतावनी

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के अपनी कोचिंग में टीम इंडिया को दो आईसीसी ट्रॉफी में जीत दिलाई है। वे भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले कोच बन गए हैं। गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया। सफल कोच बनने के बावजूद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें चेतवानी दी है।

गांगुली का मानना है कि गंभीर अच्छे कोच हैं लेकिन उनकी असली परीक्षा 2027 में होने वाली है। पूर्व भारतीय कप्तान का कहना है कि साउथ अफ्रीका में होने वाला वर्ल्ड कप गौतम के लिए असली इम्तिहान होगा। उन्होंने इसका कारण साउथ अफ्रीका की मुश्किल परिस्थितियों को बताया है। बता दें कि वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अक्टूर-नवंबर में खेला जा सकता है, जो गंभीर के लिए भी अहम होगा।

सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को दी चेतावनी
सौरव गांगुली ने कहा, “सफेद गेंद की क्रिकेट में गंभीर की असली परीक्षा साउथ अफ्रीका में 2027 में होगी। वहां की परिस्थितियां गौतम की परीक्षा लेंगी लेकिन मुझे भरोसा है कि उनके पास जो टीम है, उसके साथ वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

बता दें कि भारत ने 2011 में आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। उसके बाद टीम इंडिया को 2023 में घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्दनाक शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में गंभीर पर भी दबाव है कि टीम इंडिया को वे 2027 में विश्व विजेता बनाएं। गांगुली ने भी उनकी इसे असली परीक्षा बताया है। तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व भारतीय कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट में सुधार की बात कही।

टेस्ट क्रिकेट में सुधार की जरूरत: गांगुली
गांगुली ने मनी कंट्रोल से बात करते हुए कहा, “लाल गेंद में भारतीय टीम को गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है। इसका सबसे सरल तरीका ये है कि वे विकेट के बारे में अधिक न सोचें। इंग्लैंड की सीरीज में वे पिच को लेकर अधिक कुछ नहीं कर सके आप देख सकते हैं परिणाम क्या रहा। घरेलू मैचों में टर्निंग पिचों पर खेलने कू जरूरत नहीं है। अच्छे विकेट अच्छा परिणाम दे सकते हैं।”

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने आगे कहा, “गौतम एक बहुत अच्छे कोच हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले मैंने एक मंच पर कहा था कि हमें उन्हें थोड़ा समय देने की जरूरत है। इन परिस्थितियों में वे सफेद गेंद की क्रिकेट में बहुत अच्छे कोच हैं। उनके पास बहुत अच्छी टीम भी है।”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube