मनोज तिवारी की सपना चौधरी से मुलाकात, क्या बनेगी बात!

नई दिल्ली : हरियाणा की लोक गायिका और नृत्यांगना सपना चौधरी की सोमवार को भोजपुरी गायक व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर सफाई देने के बाद इस मुलाकात को उनके भाजपा में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सपना से मुलाकात की बात स्वीकारते हुए कहा कि यह तस्वीर रविवार की है। दोनों ने घर पर मुलाकात की थी और साथ में खाना भी खाया था।

वहीं सपना चौधरी ने कांग्रेस, भाजपा या अन्य किसी राजनीतिक दल में शामिल होने के विषय में कहा कि भविष्य में वह जो भी फैसला लेंगी इसकी जानकारी मीडिया को अवश्य देंगी। बता दें कि रविवार को सपना चौधरी ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन किया था। इससे पहले उनकी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबर भी तेजी से फैल गई थी। हालांकि अगले ही दिन यानि रविवार को सपना ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि प्रियंका से मुलाकात की यह तस्वीर पुरानी है और वह फिलहाल किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हुई हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube