मशहूर फिल्मकार कल्पना लाजमी का 64 की उम्र में हुआ निधन

प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार की सुबह निधन हो गया। उनके भाई देव लाजमी ने यह जानकारी दी। वह 64 साल की थीं। 

देव लाजमी ने बताया, ‘उनका सुबह साढ़े चार बजे (कोकिलाबेन धीरूभाई) अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी किडनी और लीवर ने काम करना बंद कर दिया था।’ लाजमी किडनी कैंसर और लिवर फेलियर से पीड़ित थीं। 

कल्पना लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं। वह यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिये जानी जाती थीं। उनकी फिल्में अक्सर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रूदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल है।

लाजमी की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 2006 में प्रदर्शित ‘चिंगारी’ थी। यह फिल्म भूपेन हजारिका के उपन्यास ‘द प्रॉस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन’ पर आधारित थी। हजारिका उनके पार्टनर भी थे।

कल्पना लाजमी के निधन पर रवीना टंडन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी फिल्म ‘दमन’ में रवीना टंडन ने काम किया था। रवीना ने एक तस्वीर भी शेयर की। इसके अलावा एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी ट्विटर पर शोक जताया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube