मसूरी में वॉइस गर्ल्स स्कूल के पास गुलदार के एक शावक का शव मिला

उत्तराखंड के मसूरी में वॉइस गर्ल्स स्कूल के पास सोमवार सुबह गुलदार के एक शावक का शव मिला। शावक के शव को देखकर वन विभाग में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शावक का शव मिलने से वन विभाग इसलिए हैरान है क्योंकि पिछले करीब एक हफ्ते के अंदर तीन गुलदार और दो शावक की मौत हो चुकी है। बता दें कि बीते शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिले की सीमा पर स्थित लालढांग क्षेत्र के जंगल में तीन गुलदार मृत मिले थे। वहीं दो दिन पहले मसूरी व उसके पास दो शावकों के शव मिले थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube