महाकाल दर्शन करने जा रहे हैं तो रखें ध्यान, बदलने जा रहा है आरती का समय

उज्जैन। बारह ज्योर्तिलिंगों में शामिल उज्जैन स्थित महाकालेश्वर के आरती का समय कार्तिक प्रतिपदा से बदलने जा रहा है। खबरों के अनुसार आरती सर्दी में सुबह 7.30 बजे से होगी।
ज्योर्तिलिंग महाकाल मंदिर में कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा (25 अक्टूबर) से तीन आरती का समय बदलेगा। आरती सर्दी में सुबह 7.30 बजे से होगी। नेवैद्य आरती प्रतिपदा सुबह 10.30 बजे से होगी, वहीं संध्या आरती शाम 6.30 बजे से होगी। यह क्रम फाल्गुन पूर्णिमा तक चलेगा। 
सुबह 4 बजे से होने वाली भस्मारती तथा रात्रि 10.30 बजे से होने वाली शयन आरती अपने निर्धारित समय पर होगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube