महाराष्ट्र की सियासी गहमागहमी में कन्फ्यूज हुआ Amazon, किया ये ट्वीट

महाराष्ट्र में राजनीति चकल्लस जारी है। यहां चल रही सियासी गहमागहमी में किसी का भी कंफ्यूज होना बनता है,लेकिन सोचने वाली बात यह है कि इन सियासी मुद्दों को लेकर सिर्फ जनता ही नहीं ,बल्कि Amazon India भी कंफ्यूज हो गया है। हाल ही में कॉलमनिस्ट सम्राट चौधरी ने एक मजाकिया ट्वीट किया और Amazon ने उसे शिकायत समझकर रिप्लाई कर दिया। हालांकि, Amazon को अपनी गलती का पता जल्दी ही चल गया था और उसके बाद ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।

जानें क्या है पूरा मामला: एक न्यूज एजेंसी ने ट्वीट किया था कि फ्लोर टेस्ट के लिए 7 दिन का समय उचित है। इस पर कॉलमनिस्ट सम्राट चौधरी ने रिप्लाई किया था कि संभवतः 7 दिन लग सकते हैं। इसके बाद सम्राट ने रिप्लाई किया कि Amazon पर ऑर्डर प्लेस हो चुका है, लेकिन डिलीवरी अब तक नहीं हुई है। यह ट्वीट विधायकों के लिए किया गया था, लेकिन Amazon बॉट ने इसे शिकायत समझ लिया। इस ट्वीट को लेकर @AmazonHelp ट्विटर हैंडल से रिप्लाई किया गया कि डिलिवरी नहीं होने से आपको जो असुविधा हुई है, उसके लिए हम माफी चाहते हैं। क्या आप हमें अपने अपने ऑर्डर के बारे में बताएंगे? हमें आपकी मदद करके खुशी होगी।

हालांकि, Amazon ने अपनी गलती मानी और ट्वीट को तुरंत डिलीट कर दिया। वहीं, कुछ लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट लेकर इसे वायरल कर दिया। नीचे देखें ट्वीट का स्क्रीनशॉट:

सम्राट चौधरी के इस ट्वीट थ्रेड पर कई मजेदार कमेंट्स देखने को मिले हैं। @SamJNU नाम के एक ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि Amazon-Flipkart पर MLA सेल में उपलब्ध हैं। एक व्यक्ति ने लिखा है कि Amazon का वर्ल्ड क्लास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम कुछ नेचुरली स्टूपीड लोगों ने बनाया है। Amazon से MLAs को ऑर्डर किया जा सकता है और उन्हें सीधे महाराष्ट्र असेंबली में डिलीवर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube