महिला वकील को बेहोशी की दवा देकर किया रेप, बताई वजह…

इंदौर के एक होटल में महिला वकील को बेहोशी की दवा देकर रेप किया गया। महिला वकील का आरोप है कि उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया।

विरोध करने पर आरोपी ने महिला से मारपीट की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

महिला दिल्ली की रहने वाली है और आरोपी मनोज के साथ 10 नवंबर को इंदौर गई थी। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी की बात की तो आ’रोपी ने उसके साथ मारपीट की और 15 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार कि आरोपी ने शादी का वादा किया था। महिला ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि आरोपी मनोज मलिक चौधरी दिल्ली के जनता फ्लैट एन्क्लेव में रहता है। आरोपी ने महिला से रतनाम साथ चलने की बात कही। दोनों रतनाम पहुंचे, जिसके बाद वह दोनों इंदौर के लिए रवाना हो गए। जहां आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube