मातम में बदली ईद की खुशियां, दो मासूम बच्चों समेत मां की मौत

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ईद के एक दिन पहले एक महिला और उसे दो मासूम बच्चों की छप्पर गिरने से मौत हो गई। वही एक अन्य घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की जानकारी पुलिल ने शनिवार को दी।

ये घटना उरई कोतवाली के मोहल्ला लहरिया पुरा का है। 25 साल की साबिया ईद के मौके पर अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार की रात वह पिता साबिर के छप्पर के घर में  तीन साल के बेटे शाहरुख, छह महीने की बेटी और मां नूरजहां के साथ सो रही थी। सूत्रों के मुताबिक शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे तेज हवा के कराण छप्पर गिर गया।

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और छप्पर में दबे लोगों की कवायद में जुट गए। सभी घायलों को जिला अस्पातल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान साबिया, बेटा शाहरुख और छह महीने की बेटी की मौत हो गई। वही साबिया की मां नूरजहां की हालत गंभीर है। उरई के क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरजा शंकर त्रिपाठी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस को सूचित किये बिना ही मृतकों को दफना दिया गया है। सीओ ने कहा कि घटना की सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को दी जिसके बाद पूरी घटना की जांच की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube