मातृ दिवस पर बॉलीवुड की हस्तियों ने मम्मियों पर लुटाया प्यार

पूरी दुनिया रविवार को मातृ दिवस मना रही है। इस खास दिन पर बॉलीवुड हस्तियां भी अपनी माताओं पर जमकर प्यार लुटा रही हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा-‘मेरी माओं हैप्पी मदर्स डे! सभी दिन हर दिन!’

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी अपने बच्चों, तैमूर और जेह के साथ प्यारी सी तस्वीर साझा की। साथ ही बेबो ने कैप्शन में लिखा – ‘मेरी जिंदगी की लंबाई और चौड़ाई हैप्पी मदर्स डे’

अभिनेत्री कैटरिना कैफ ने भी अपनी मां सुजैन और सास वीणा कौशल के साथ तस्वीर साझा कर लिखा-‘हैप्पी मदर्स डे!’

विक्की कौशल ने अपनी मां और मदर इन लॉ के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा – “मां विचारों का छांव। ‘हैप्पी मदर्स डे।’

इन सब के अलावा फरहान अख्तर, सोहा अली खान, मौनी रॉय, वाणी कपूर आदि ने भी सोशल मीडिया के जरिये अपनी मां के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube