मामूली विवाद में युवक ने दोस्त के सिर पर मारी ईंट, मौत

यूपी के ग़ाज़ियाबाद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में ठाकुरद्वारा फ्लाइ ओवर के नीचे शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने मामूली कहासुनी में मंगलवार को ईंट मारकर अपने मित्र की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफतार कर लिया है। नोएडा के रहने वाले सोनू (35) ठाकुर नए बस अड्डे पर पानी का ठेला लगाता था। वह कहीं भी स्थान देखकर सो जाता है।

मंगलवार को ठाकुरद्वारा फ्लाई ओवर के नीचे सोनू व उसका मित्र मोहन साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें तैश में आकर मोहन ने सोनू के सिर पर ईट मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। तुरंत ही इस बात  सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनू को उपचार के लिए पास ही के अस्पताल पहुंचाया जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरु कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सतेद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि किसी बात को लेकर सोनू व मोहन में झगड़ा हो गया था। जिसमें मोहन ने सोनू के सर पर ईंट मार दी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मोहन को शराब पीने की लत है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube