मार्गशीर्ष मास की 10 बातें बहुत काम की है, जानिए आप भी…

हिन्दी माह अगहन को मार्गशीर्ष मास भी कहते हैं। यह महीना भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप कहा गया है। इन दिनों में श्री कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। इस माह में खास व्रत और त्योहार है जैसे कालभैरव जयंती, उत्पन्ना एकादशी, क्रिसमस, सूर्य ग्रहण, मोक्षदा एकादशी आदि… इस महीने निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

आइए जानें… मार्गशीर्ष मास में किन बातों का रखें ध्यान, कैसे चमकाएं अपनी किस्मत?
1. इस महीने में नित्य श्रीमद्‍भगवतगीता का पाठ करें।
2. पूरे महीने ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का निरंतर जाप करें।
3. भगवान श्री कृष्ण की उपासना अधिक से अधिक समय तक करें।
4. इस महीने से संध्याकाल की उपासना अनिवार्य हो जाती है।
5. मार्गशीर्ष के महीने में तेल की मालिश बहुत उत्तम होती है।
6. अगहन के महीने में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए।
7. अगर इस महीने किसी पवित्र नदी में स्नान का अवसर मिले तो इसे न गंवाएं, अवश्य ही नदी में स्नान करें।
8. इस महीने से मोटे परिधानों का उपयोग भी शुरू कर देना चाहिए।
9. श्री कृष्ण को तुलसी के पत्तों का भोग लगाकर उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें।
10. इस महीने से चिकनाई वाले खाद्य पदार्थों का सेवन शुरू कर देना चाहिए।
मार्गशीर्ष के इस पवित्र महीने में अगर आपने उपरोक्त बातों का ध्यान रखते हुए भगवान श्री कृष्ण की उपासना की और उनका भजन-कीर्तन किया तो निश्चित ही आपका कल्याण होगा। अत: इस महीने को व्यर्थ न गंवाते हुए धर्म-कर्म करते रहना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube