मुकुल रॉय ने कहा-एनआरसी के नाम पर मुसलमानों को डरा रही है ममता

 एनआरसी के नाम पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुसलमानों को डराने में लगी है। जिस प्रकार बांग्लादेशी कलाकार को चुनाव प्रचार में उतारी है क्या उसी प्रकार यहांं घुसपैठियों को बोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है। यह कहना है भाजपा नेता मुकुल रॉय का। वे मालदा रवाना होने से पहले बात कर रहे थे। रॉय ने कहा कि समझ नही आता कि एनआरसी का मुख्यमंत्री विरोध क्यों कर रही है।देश और प्रदेश को हक़ है कि उसे पता चले कि उसके राज्य में रहने वाला कौन है।

घुसपैठ और शरणार्थी में अंतर है। इस बात को मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए। दूसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा की मांग पर आयोग ने प्रयाप्त केंद्रीय सुरक्षा बल मुहैया कराया है।लोग निर्भय होकर वोट करेगें तो परिणाम चौकाने वाला हींं होगा।

रॉय ने कहा कि भाजपा हिंसा के विरुद्ध है। राजनीतिक जमीन खिसकने से राज्य सरकार प्रशासन की मदद ले रही है जो ठीक नही है। उत्तर बंगाल में युवाओं को रोजगार के लिए उधोग धंधा जरूरी है। इसकी ओर भाजपा ध्यान देना चाहती है परंतु राज्य सरकार केंद्र को काम ही नही करने दे रही है।

रॉय ने कहा कि जनता मोदी के राष्ट्रभक्ति के साथ है। बंगाल हमेशा देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाती रही है इसलिए यहां के लोगोंं को पता है यह पंचायत नही बल्कि देश का चुनाव है। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube