मुख्यमंत्री ने आरटीओ को किया निलंबित

देहरादून)। मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रातः राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। कर्मचारी अपनी-अपनी सीटों को व्यवस्थित करने में जुट गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि आरटीओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10.30 होने के बावजूद उपस्थित नहीं थे।

कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की इस लापरवाही देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं है, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube