मेजबान यूपी के खिलाड़ी छह स्वर्ण पदक के साथ सबसे आगे

छठीं सीनियर व जूनियर, थाई योगाआर्ट (स्पोर्ट) राष्ट्रीय प्रतियोगिता

लखनऊ : मेजबान यूपी के खिलाड़ियों ने छठीं सीनियर व जूनियर, थाईयोगाआर्ट (स्पोर्ट) राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले दिन छह स्वर्ण व छह रजत पदक जीतते हुए अपना दबदबा कायम किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में शुरू हुई इस प्रतियोगिता में देश भर से आये खिलाडिय़ों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इसमें यूपी के फाइटर होड़ में सबसे आगे चल रहे है। मध्य प्रदेश चार स्वर्ण व तीन रजत पदक के साथ दूसरे व महाराष्ट्र दो स्वर्ण व एक रजत पदक के साथ तीसरे स्थान पर चल रहा है।

यूपी थाईयोगाआर्ट (स्पोर्ट) एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणामों में सीनियर पुरूष 35 किग्रा में अमन कश्यप (यूपी) ने स्वर्ण, प्रज्ज्वल (यूपी) ने रजत, सीनियर महिला 35 किग्रा में प्रज्ञा आर्या (महाराष्ट्र) ने स्वर्ण, रिया अरोरा (पंजाब) ने रजत, सीनियर पुरूष (40-45 किग्रा) में संस्कार सिंह (यूपी) ने स्वर्ण, अखंड यादव (यूपी) ने रजत, सीनियर पुरूष (45-50 किग्रा) में स्वयंम आनंद (यूपी) ने स्वर्ण, आकाश शिल्पकार (यूपी) ने रजत, सीनियर पुरूष (50-55 किग्रा) में कुलदीप सिंह (यूपी) ने स्वर्ण, कृष्णा मंगलानी (यूपी) ने रजत, सीनियर पुरूष (55-60 किग्रा) में रवि प्रताप (यूपी) ने स्वर्ण, आनंद शर्मा (यूपी) ने रजत, सीनियर महिला (40-45 किग्रा) में संध्या गुप्ता (यूपी) ने स्वर्ण, जागृति सिंह (मध्य प्रदेश) ने रजत और सीनियर महिला (50-55 किग्रा) में वंदिता (पंजाब) ने स्वर्ण, परी सिंह (यूपी) ने रजत पदक जीता।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री आनन्देश्वर पाण्डेय (कोषाध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ व महासचिव यूपी ओलंपिक एसोसिएशन), विशिष्ट अतिथि डा.संजीव अरोरा (सामाजिक कार्यकर्ता) व अभिनव श्रीवास्तव (सामाजिक कार्यकर्ता) ने दीप प्रज्जवलित करके किया। अतिथिगण का स्वागत यूपी थाईयोगाआर्ट (स्पोर्ट) एसोसिएशन के अध्यक्ष ग्रैंडमास्टर सुधीर श्रीवास्तव और महासचिव विनोद कुमार ने बुके प्रदान करके किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत बिसारिया व आयोजन सचिव संस्कार श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

इस मौके पर खिलाड़ियों ने पावर शो में इस मार्शल आर्ट की कला का अद्भूत प्रदर्शन करते हुए अतिथिगण और दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में फाइटर्स ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों पर किक और पंच का अटैक का प्रदर्शन किया। इनके आक्रामक खेल को देखकर सभी दर्शक उत्साहित थे। ऐसे में इन फाइटर्स की सभी ने तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। प्रतियोगिता का समापन समारोह कल 11 दिसम्बर को दो बजे होगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube