15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो ट्रेन सेवा आम दिनों की तरह ही चलती रहेगी. हालांकि, वॉयलेट लाइन के कुछ स्टेशनों पर निर्धारित गेट से एंट्री मिल पाएगी. वॉयलेट लाइन के कुछ स्टेशनों पर एग्जिट गेट भी तय किए जाएंगे. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सारे मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे, लेकिन स्टेशनों पर पार्किंग 14 अगस्त को सुबह छह बजे से 15 अगस्त को दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी. उन्होंने कहा कि वॉयलेट लाइन के चार स्टेशनों-लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान चुनिंदा द्वार से प्रवेश और निकास की अनुमति होगी.