मेडिकल की छात्रा के साथ बलात्कार: बिहार

पटना में मेडिकल की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में छात्रा ने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाया है. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पटना के पाटलिपुत्र इलाके में किराए के मकान में रहकर छात्रा मेडिकल की तैयारी कर रही है. उसी मकान में एक छात्र भी रहता है. वह भी मेडिकल की तैयारी कर रहा है. छात्रा का आरोप है उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. छात्रा किराए के मकान पर दूसरी मंजिल पर रहती है. वहीं इसी मकान के ग्राउंड फ्लोर के कमरे में रहकर सोनू नामक छात्र भी मेडिकल की तैयारी कर रहा था. आरोपी सोनू बक्सर जिले का रहने वाला है जिसकी उम्र 22 वर्ष है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube