मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम के साथ 3.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके साथ ही बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन बन गया। रेवाड़ी में हाड़कंपाने वाली ठंड ने भी सितम बरसा रही है। वहां पारा एक डिग्री तक चला गया है। गुरुग्राम की बात करें तो यहां के लोगों को दिल्‍ली से ज्‍यादा ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यहां का तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

दिल्ली में शनिवार से लेकर सोमवार तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हो रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, रविवार को 3.7 डिग्री और सोमवार को 4.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। हालांकि मंगलवार को थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम के साथ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। साथ ही दोपहर के समय गुनगुनी धूप भी निकली। लेकिन, दिन भर ठंडी हवा के चलने का सिलसिला जारी रहा।

बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन
दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम के साथ 3.6 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले रविवार को 3.7 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान बुधवार को 2.6 डिग्री दर्ज हुआ।

न्‍यूनतम  तापमान 3 डिग्री रहने की उम्‍मीद
मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं 29 से 31 दिसंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम के साथ 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसद और न्यूनतम स्तर 52 फीसद दर्ज हुआ।

जारी रहेगा कोहरे का कहर
मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार को सुबह कोहरा छा सकता है। शीत लहर कुछ जगहों पर चलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने के आसार हैं।

नहीं हुई इस दिसंबर में बारिश 
मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत बताते हैं कि बीते तीन सालों से दिल्ली में दिसंबर महीने में बारिश हो जाया करती थी। लेकिन, इस साल अब तक नहीं हुई है। विभिन्न स्थानों पर

दर्ज तापमान (डिग्री सेल्सियस में) स्थान 
अधिकतम न्यूनतम
पालम 18.6-           5.6
लोदी रोड 19.9-        4.4
आयानगर 20.4-       5.6 
गुरुग्राम 22-             2.4 
डीयू 18.5-               8.4 
जाफरपुर 18.1-         3.9 
पूसा 17.8 –              4.9

25 दिसंबर को दर्ज पिछले साल का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) साल अधिकतम  
2015 -19.5  
2016 -25.11 
2017 -25.7
2018 -19.5 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube