यमुना एक्सप्रेस हाईवे : कंटेनर में घुसी कार, महिला की मौत

नोएडा : यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर सोमवार को सड़क पर खड़ी कंटेनर में एक कार जा घुसी। इस दुर्घटना में कार सवार महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। वहींं, उसका पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला थाना नॉलेज पार्क का है। थानाध्यक्ष नॉलेज पार्क के मुताबिक मूलतः कानपुर के रहने वाले नवनीत श्रीवास्तव (30) अपनी पत्नी दर्शिका (27) के साथ कार द्वारा कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। कार नवनीत चला रहे थे और दर्शिका बगल वाली सीट पर बैठी थी। सुबह का वक्त होने के कारण सड़क खाली होने से कार की गति अधिक थी, इस कारण सड़क के किनारे खड़े कंटेनर को नवनीत नहीं देख पाए, जिस कारण कार कंटेनर में जा घुसी। दुर्घटना में दर्शिका (27) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया की दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक घटनास्थल से भाग गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल नवनीत का उपचार किया चल रहा है। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube