यूएस ओपन के सेमीफाइनल में स्पेन के राफेल नडाल

तीन बार के चैम्पियन स्पेन के राफेल नडाल ने चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को सीधे सेटों में 6-4, 7-5, 6-2 से पराजित किया. 33 साल के नडाल ने 20वीं सीड श्वार्टजमैन के खिलाफ 2 घंटे 46 मिनट तक चले मुकाबले में अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया.

राफेल नडाल ने 8वीं बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई. अब सेमीफाइनल में उनका सामना 24वीं सीड इटली के माटेओ बेरेटिनी से होगा. 18 ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमा चुके नडाल के लिए यह टूर्नामेंट आसान हो गया है. वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच और वर्ल्ड नंबर-3 रोजर फेडरर पहले ही बाहर हो चुके हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube