यूपी की अंडर-21 पुरूष व महिला हॉकी टीम का ट्रायल 6 दिसम्बर से

लखनऊ। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने के लिए यूपी की अंडर-21 पुरूष व महिला हॉकी टीम के चयन के लिए ट्रायल अगले सप्ताह लखनऊ में होंगे। हॉकी यूपी के महासचिव डा.आरपी सिंह ने बताया कि मो.शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में पुरूष अंडर-21 टीम का ट्रायल छह दिसम्बर को होगा। वहीं महिला टीम का ट्रायल आठ दिसम्बर को होगा। इन ट्रायल में एक जनवरी, 1998 के बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी भाग ले सकते है। यूपी की चयनित पुरूष व महिला हॉकी टीम पुणे में अगले साल नौ जनवरी से 20 जनवरी तक होने वाले में खेलो इंडिया (अंडर-21) यूथ गेम्स में भाग लेगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube