यूपी के लिए वेटरन दिग्गज मनमोहन भार्गव ने सबको पछाड़ते हुए जीता स्वर्ण

  • ग्रुप-80 में पुरुष 50 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक रहे अव्वल, मेजबान ने पहले दिन चार स्वर्ण सहित जीते 21 पदक
  • 16वीं मास्टर्स नेशनल (पुरुष व महिला) एक्वेटिक चैंपियनशिप का राजधानी लखनऊ में शुभारम्भ

लखनऊ : मेजबान यूपी के मनमोहन भार्गव ने 16वीं मास्टर्स नेशनल (पुरुष व महिला) एक्वेटिक चैंपियनशिप के पहले दिन तरणताल में सबको पछाड़ते हुए ग्रुप-80 (80 वर्ष से अधिक) के आयु वर्ग में पुरुष 50 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक में सबको पछाड़ते हुए 1.1.22 का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र, सरोजनीनगर के तरणताल में खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मी.बटर फ्लाई (महिला ग्रुप 30) में वान्या चंदेल ने यूपी को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। इसी के साथ केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में खेले गए डाइविंग के मुकाबलों में महिला 3 मी. स्प्रिंग बोर्ड (ग्रुप 25) में यूपी के लिए गरिमा कपूर ने स्वर्ण जीता। पुरुष 3 मी. स्प्रिंग बोर्ड (ग्रुप 25) में यूपी के लिए अभिषेक कुमार तिवारी ने स्वर्ण व अखिलेश प्रजापति ने रजत पदक जीता।

मेजबान यूपी के खिलाड़ियों ने इसी के साथ पहले दिन चार स्वर्ण के साथ 7 रजत व 10 कांस्य पदक सहित कुल अपने नाम किए। इससे पहले चैंपियनशिप का उद्घाटन भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र, सरोजनीनगर में सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि मोहम्मद इफ्तखारूद्दीन (अपर मुख्य सचिव खेल, उत्तर प्रदेश सरकार) ने किया। समारोह की अध्यक्ष यूपी तैराकी एसोसिएशन के अध्यक्ष महाराजा रंजीत सिंह जूदेव ने की। धन्यवाद ज्ञापित आयोजन सचिव रविन कपूर (यूपी स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव व संयुक्त सचिव स्विमिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया) ने किया। इस अवसर पर यूपी खेल विभाग के संयुक्त निदेशक एके बनौधा, साई क्षेत्रीय केंद्र की कार्यकारी निदेशक सुश्री रचना गोविल, व अन्य मौजूद थे।

इसके साथ यूपी के लिए रजत पदक 100 मी.फ्रीस्टाइल (पुरुष ग्रुप 35) में राजेश कनौजिया, 50 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक (महिला ग्रुप 30) में वान्या चंदेल, 100 मी.बटर फ्लाई (पुरुष ग्रुप 35) में विश्वेश्वर द्विवेदी, 100 मी.बटर फ्लाई (महिला ग्रुप 25) में अंगिरा आर्या, 200 मी.व्यक्तिगत मिडले (पुरुष ग्रुप 25) में अनुराग शेनाय और 200 मी.व्यक्तिगत मिडले (महिला ग्रुप 30) में नेहा चंदेल ने जीते। कांस्य पदक विजेताओं में 100 मी.बटर फ्लाई (पुरुष ग्रुप 30) में सत्य प्रकाश यादव, 100 मी.बटर फ्लाई (महिला ग्रुप 25) में मोहिनी निषाद, 200 मी.व्यक्तिगत मिडले (पुरुष ग्रुप 35) में धीरेंद्र यादव, 200 मी.व्यक्तिगत मिडले (महिला ग्रुप 60) में रंजना, 100 मी.फ्रीस्टाइल (महिला ग्रुप 30) में रिंकी निषाद, 50 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक (पुरुष ग्रुप 40) में रवि शर्मा ने कांस्य, 50 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक (पुरुष ग्रुप 35) में विकास अवस्थी, 50 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक (पुरुष ग्रुप 30) में अनुभव मिश्रा, 50 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक (महिला ग्रुप 50) में अंजली जायसवाल व 100 मी.बटर फ्लाई (महिला ग्रुप 30) में नेहा चंदेल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube