यूपी में फिर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। गुरुवार को दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। जल्द ही ये अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। 

इन अधिकारियों को हुआ  तबादला 
आईएएस रमेश कुमार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से हटाकर विशेष सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बनाया गया है। वहीं आईएएस शीलधर सिंह यादव को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से स्थानांतरित कर विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, इटावा के उप जिलाधिकारी रह चुके हरी प्रताप सिंह को उप जिलाधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण भेजा गया है।

इन अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 
वहीं, वेटिंग लिस्ट में चल रहे पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी, नोएडा नियुक्त किया गया है। पीसीएस विशाल सारस्वत को उप जिलाधिकारी प्रशिक्षु, अंबेडकरनगर की जिम्मेदारी दी गई है। स्वाति शुक्ला, जो अभी राजस्व परिषद में संबद्ध थीं, उनको अब उपनिदेशक, बाल विकास पुष्टाहार बनाया गया है। प्रतीक त्रिपाठी को उप जिलाधिकारी, रामपुर और संतोष कुमार ओझा को उप जिलाधिकारी, मिर्जापुर नियुक्त किया गया है। विवेक राजपूत को उप जिलाधिकारी, रायबरेली की ज़िम्मेदारी मिली है। इसके अलावा, बदायूं की उप जिलाधिकारी रही प्रियंका को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), गौतमबुद्धनगर पद पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube